पुणे में संभव स्टील का “स्टेनलेस स्टील कनेक्ट 2026” आयोजित

पुणे। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने अपने अधिकृत पाइप एसोसिएट श्री साई स्टील (तापी) एवं उनके स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील (पुणे) के सहयोग से पुणे में “स्टेनलेस स्टील कनेक्ट 2026” का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में पुणे और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े 100 से अधिक स्टील रिटेलर्स ने सक्रिय भागीदारी की।
भारत की तेज़ी से बढ़ती हुई कंपनी संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड अपने कड़े गुणवत्ता मानकों और मजबूत पैन-इंडिया वितरण नेटवर्क के लिए जानी जाती है।

इस अवसर पर संभव स्टील के स्टेनलेस स्टील डिवीजन के नेशनल सेल्स हेड श्री बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी आधुनिक उत्पादन सुविधाओं एवं सख्त गुणवत्ता मानकों के साथ उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील कॉइल का निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि संभव स्टील के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत श्री साई स्टील इन उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील कॉइल से पाइप एवं ट्यूब का निर्माण कर क्षेत्रीय बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है।

श्री साई स्टील के संचालक श्री अमित गोयल ने अपने स्टॉकिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील तथा चैनल पार्टनर्स के साथ संभव स्टील की गुणवत्ता, निरंतरता एवं विश्वसनीयता पर विश्वास जताया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की गुणवत्ता मानकों और स्टेनलेस स्टील उत्पाद श्रृंखला की जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों ने उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूती एवं बेहतर फिनिशिंग की सराहना की और व्यापार बढ़ाने में अपनी प्रतिबद्धता जताई।

आशापुरी स्टील के प्रोप्राइटर श्री ईश्वर राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी फर्म आशापुरी स्टील, श्री साई स्टील के द्वारा निर्मित संभव स्टेनलेस स्टील से निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले पाइप की बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के साथ, चैनल नेटवर्क को मजबूत करेगी तथा दीर्घकालिक व्यावसायिक विकास के नए अवसर सृजित करेगी।

कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) श्री प्रकाश चंद्र चौबे ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारिक सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इस पहल से संभव स्टील की ब्रांड उपस्थिति, बाजार पकड़ और चैनल पार्टनर्स के साथ दीर्घकालिक विश्वास को और मजबूती मिलेगी।

Advertisement

Related Articles