यादव समाज का सावन झूला एवं सिलाई प्रशिक्षण सम्पन्न हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रधान कार्यालय यादव सामाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा रायपुर में 15 अगस्त से 17 अगस्त तीन दिवस का सावन झूला एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम माननीय जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जगतराम यादव संरक्षक कार्यक्रम शुरुआत भगवान शिरोमणि श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुई। तत्पश्चात समाज के मेघावी छात्र-छात्राओ, उत्कृष्ट कार्य करने व कार्य करने वाले, विभिन्न क्षेत्रो में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रजनी यादव ने कहा कि यादव समाज की महिला को एक सूत्र में जोड़ने, समाज की सेवा करने और संस्कृति की रक्षा करने समाज की एकता संगठन की शक्ति की जानकारी दी। विशेष अतिथ्यि भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष तीरथ यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ चांदराम यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने भी संबोधित किया। समापन सत्र की मुख्य अतिथि श्रीमति सैलानी यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने एकता शिक्षा और विकास के संबंध में कहा सीमा यादव ने समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक कला एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढने कहा इस मौके पर महानगर ईकाई के पुन्नी यादव सुन्दर लाल यादव, शत्रुधन यादव, प्रीतम यादव, परदेशी यादब, बैशाखू यादव, मतवारी यादव नरेश यादव रामस्वरुप यादव पतिराम यादव प्रमोद यादव, बलराम यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थित रहे। उक्त जानकार प्रेस विज्ञप्ति में सुंदर लाल यादव शहर अध्यक्ष ने दी।

Advertisement

Related Articles