दुर्गा नगर में घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर बदलने एवं पुराने मीटर पुनः स्थापित करने हेतु फार्म वितरण अभियान

रायपुर। वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज रविवार, 16 अगस्त को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री कुमार मेनन जी एवं ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले समस्त वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति में हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के दुर्गा नगर क्षेत्र में वार्ड अध्यक्ष सुधीर बंजारे जी के नेतृत्व में घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर बदलने एवं पुराने मीटर पुनः स्थापित करने हेतु फार्म वितरण अभियान चलाया गया।

फार्म वितरण के दौरान क्षेत्र की जनता में बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट हाफ बिजली योजना की सराहना करते हुए इसे पुनः लागू करने की मांग रखी। साथ ही, बढ़े हुए बिजली बिलों से हो रही परेशानी को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने रखीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसबीर ढिल्लन जी, सुनील भुवाल जी, ब्लॉक प्रभारी सुशांत डे जी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल घृतलहरे जी, मंडल अध्यक्ष रूबल मेहता जी, महादेव अग्रवाल, रमेश यादव, लाला तिवारी, गुड्डु सेन, जीवन सागर, विजय सिक्का जी, सागर तांडी, इमरान हिंगोरा, बिट्टू चंद्राकर, भोला चौहान, नितेश वर्मा, पुनित पटेल, देवेन्द्र साहू, चंदन यादव, संतोष साहू, रामचन्द्र साहू, मोहित कौशल, पोशम निषाद, अक्कू नाग, सन्नी भाई, तेंदुल तांडी, विकास तांडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles