आज का राशिफल 25 अगस्त 2021 देखिये अपनी राशि और जाने आज का दिन कैसा रहेगा

170

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशि

आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका अथक प्रयास जारी रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से आपके मान-सम्मान में भी आंच आ सकती है।

वृषभ राशि

आज नए-नए विचार दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां उठेगी परंतु समय रहते आप उन मुश्किल और परेशानियों का हल भी ढूंढ लेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। शासन सत्ता पक्ष से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएंगे, लेकिन इसका असर आपकी जीवनशैली पर नहीं होगा, न ही पैसों के उतार-चढ़ाव की वजह से आपको तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको अपनी संतुष्टि प्रदान करेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। लिखने-पढ़ने में समय बीतेगा।

कर्क राशि

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। किसी भी कार्य में आपको रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

आज का राशिफल: देखे कैसा रहेगा आज का दिन, मेष से लेकर मीन तक

सिंह राशि

नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। कोई कठिन काम आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।

कन्या राशि

अपने संपर्क सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करें। क्योंकि यह संपर्क आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। किसी खास अटके काम के फिर से शुरू होने से खुशी हो सकती है। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अतिथि का आगमन होगा।

तुला राशि

अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। किसी से मिलने के बाद बीते हुए रोमांटिक लम्हों की याद ताजा होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर आपकी निरस वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य एवं परिश्रम की प्रशंसा होगी।

धनु राशि

आज आप अपने व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। प्रेम-प्रेम प्रसंग ठीक चल रहा है। आपको नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

आज का राशिफल : इन राशि वालो को मिल सकता है गणपति बप्पा का साथ मिल सकता है वरदान, जल्द ही देखें अपनी राशि

मकर राशि

दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी पर शाम तक समय आपके अनुकूल रहेगा। कई दिनों से परिवार में चल रही आर्थिक परेशानी आज सॉल्व हो सकती है। अगर वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है तो दिन अति शुभ है। मेहमान नवाजी में भी समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि

किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपका कोई कमजोर पहलू उजागर ना हो जाए। आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।

मीन राशि

घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कामकाज व व्यापार पर प्रेम संबंधों का प्रभाव ना पड़ने दें। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना हितकर रहेगा। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।