रायपुर नगर निगम संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदर्शन एवं महापौर एवं आयुक्त को ज्ञापन देते ही तत्काल उच्चाधिकारियों से प्रकरण में एफआईआर दर्ज करवाने हेतु बात की……… एफआईआर दर्ज की गयी

116
IMG 20220301 WA0010
IMG 20220301 WA0010
kabaadi chacha

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वश्री संतोष पाण्डेय हरेंद्र कुमार साहू, बल्लभ शर्मा, विवेकानंद दुबे की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में लगभग 200 निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए निगम जोन क्रमांक 6 के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री रमेश यदु के साथ हुई दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना की निंदा की एवं आरोपी चेतन साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. रायपुर नगर निगम संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर पर प्रकरण को लेकर महापौर श्री एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री प्रभात मलिक को निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा. इसके तत्काल बाद महापौर एवं आयुक्त ने पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रकरण में आरोपी चेतन साहू पर एफआईआर दर्ज करने बात की. महापौर एवं आयुक्त से चर्चा उपरांत प्रकरण में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्यवाहीपुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में अस्थाई फटाका दुकानेँ लगाई जाएंगी,नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग में 22'अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लाटरी पद्धति से अस्थाई फटाका दुकानों का आबंटन लेआउट में दर्शाये अनुसार किया जायेगा