किसान विरोधी चेहरे का एक और रूप है प्रहलाद पटेलः- गिरीश दुबे

112
IMG 20220407 WA0019
IMG 20220407 WA0019
kabaadi chacha

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के किसानो के आर्थिक दिवालियापन वाले बयान के विरोध मे पुतला दहन किया गया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान के सामने शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे न कहा कि वैसे तो केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस बीच प्रहलाद पटेल के रूप मे एक और किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा कभी नही चाहती कि किसानो की आय मे बढोत्तरी हो। भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानो की तरक्की को पचा नही पा रही है।

दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान भारत मे सबसे खुशहाल किसान है। छत्तीसगढ़ मे किसान हितैषी सरकार है। जहां सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ किया गया। समर्थन मूल्य के साथ किसानो को प्रति एकड़ 9 हजार रूपये एवं 7 हजार रूपये प्रति वर्ष कृषि मजदूरो को देने का कार्य कर रही है।

इस पुतला दहन कार्यक्रम मे शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी कामरान अंसारी अशोक ठाकुर देव कुमार साहू माधव साहू दीपा बग्गा संजय सोनी दिनेश ठाकुर जी. श्रीनिवास शब्बीर खान अविनय दुबे जीतु तांडी दिलशाद हुसैन कीमत दीप मोहसीन खान मुरली साहू मुन्ना मिश्रा नवीन लाजरस दिवाकर साहू माधव छूरा राजेश गोस्वामी गौतम यादव भीम यादव मुन्ना सोनकर सुनील धु्रव कृष्णा नायक झुमुक निषाद कमल धितलहरे शबा अली अरूण सिंह ठाकुर रोहित साहू विष्णु राजपूत चितरंगा साहू शेख फारूक रितेष साहू आदि उपस्थित थे।

स्क्वैश में दीपिका-संधू ने मिश्रित युगल में जीता स्वर्ण पदक

 

IMG 20240420 WA0009