LIVE UPDATE

धमतरी में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने दुकान मालिक और बेटी पर किया हमला

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए। वारदात को अंजाम देने आए आरोपियों ने दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया और उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग भी की, जिसमें नेहा के पैर में गोली लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:40 बजे की है, जब दुकान खुली हुई थी। अचानक दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए और संचालक भंवरलाल पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसी दौरान नेहा ने बीच-बचाव की कोशिश की तो एक बदमाश ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके पैर में जा लगी।

घटना की सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पूरे शहर में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles