LIVE UPDATE

Raipur Latest News : पुलिया निर्माण के कारण अवन्ति विहार मुख्य मार्ग, कार्य पूर्ण होने तक रहेगा बंद, डायवर्सन मार्ग का करे उपयोग

Raipur Latest News : रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार सभी आम जनता को सूचित किया गया है कि रायपुर शहर स्थित महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्र.-32 में अंवति विहार मुख्य मार्ग,जो जी.ई. मार्ग से खम्हारडीह थाना तक जाता है, में स्थित द फूड स्टापेज भवन के सामने पुलिया को तोड़कर नव निर्माण किया जाना है।

जिस हेतु उक्त मार्ग को पुलिया के पास दोनों तरफ बंद किया जा रहा है जो दिनांक 14 मई 2025 की रात्रि से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगा। आवागमन हेतु सड़क के दोनों ओर डायवर्सन मार्ग है, उनका उपयोग किया जा सकता है। द फूड स्टापेज भवन के पास से आवागमन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles