LIVE UPDATE

CG : तीन कर्मचारी अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

CG : अम्बिकापुर। कलेक्टर श्री विलास भोसकर निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा आज दोपहर 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गुमगराकला, विकासखण्ड लखनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में तैनात तीन कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

निरीक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों एवं एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की भी जांच की गई। CMHO ने उपस्थित स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को उनकी दवाइयों की पेटी में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles