LIVE UPDATE

Raipur News : महापौर के निर्देश पर संजय नगर बकरा मार्केट की 4 अवैध दुकानें सीलबंद 

Raipur News : रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 6 की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन में जोन के अंतर्गत संजय नगर टिकरापारा के बकरा मार्केट की 4 अवैध दुकानों को अभियान चलाकर ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही स्थल पर की.

इसके पूर्व नगर निगम जोन 6 की टीम द्वारा सम्बंधित अवैध 4 बकरा दुकानों के संचालकों को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस जारी की. इसके उपरांत आज महापौर के निर्देश पर उक्त सम्बंधित 4 अवैध बकरा दुकानों को सीलबंद कर दिया गया.

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles