LIVE UPDATE

CG Aabkari Arakshak Bharti 2025 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक पदों पर भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन

CG Aabkari Arakshak Bharti 2025 :  आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक

CG Aabkari Arakshak Bharti 2025 :  रायपुर, 09 जून 2025। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 4 जून से शुरू हो गई है। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए 27 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त आवेदन पत्र के त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने की तिथि 28 जून से 30 जून शाम  5 बजे तक निर्धारित है।

ये भी पढ़ें – Raipur Crime : महादेव घाट मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, लड़को के साथ मारपीट करने वाली लड़कियां अनैतिक व्यापार में संलिप्त 5 युवतियाँ गिरफ्तार, 3 फरार — मोबाइल चैट से खुला राज़

नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाईन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर पर उपलब्ध है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles