LIVE UPDATE

Raipur News : सड़क पर ‘हीरोपंती’ का भूत उतरा! रायपुर पुलिस ने स्टंटबाजों को सिखाया सबक, वसूला भारी भरकम चालान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Raipur News : रायपुर। नाबालिक युवकों द्वारा लापरवाही पूर्वक चार पहिया वाहनों में स्टंट करते हुए अवैधानिक रूप से लाल-नीली बत्ती एवं पदनाम पट्टिका का उपयोग कर वीडियो फुटेज बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया जिसमें कुल 06 चार पहिया वाहनों में नाबालिक युवकों द्वारा कार के रूफटाप एवं बोनेट मेें बैठकर सवारी करते दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें –कातिल पत्नी : अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

उक्त वीडियो फुटेज को त्वरित संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डाॅ लाल उमेद सिंह के निर्देशन के परिपालन में  डाॅ. प्रशांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर , श्री सतीष ठाकुर एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज मे दिख रहे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर ट्रेस कर वाहन मालिकों को मय वाहन चालक एवं दस्तावेज सहित कार्यालय उपस्थित होने नोटिज जारी किया गया।

दूसरे दिन सभी वाहनों के मालिक, वाहन एवं चालक सहित उपस्थित आने पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 37,600=00 रूपये का चालान किया गया साथ ही भविष्य में दोबारा गलती नही करने के संबंध में शपथ-पत्र भरवाया गया। इस दौरान परिजनों को भीे नाबालिकों को वाहन नही देने अन्यथा उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी।

स्टंट में सामिल वाहनों की सूची:-
01.कार क्रमांक CG04-QF-5670 चालक पराग पिता श्री महेश अग्रवाल, दलदल सिवनी मोवा।
02.कार क्रमांक HR26-CP-8962 चालक कबीर खान पिता अब्दुल गनी, अमन नगर मोवा।
03. कार क्रमांक CG04-NL-5895 चालक मोहित पिता श्री वशन कुुकरेजा, दलदल सिवनी मोवा।
04.कार क्रमांक MP04-CQ-0270 चालक आरीज खान पिता ईकबाल हयात खान, छोटापारा रायपुर
05. कार क्रमांक CG04-QA-2145 चालक आर्यन पिता हेमंत अयतुलवार, दलदल सिवनी मोवा
06. कार क्रमांक WB02-AE-7720 चालक केतन ऋषि पिता उमेश प्रसाद, देवेन्द्र नगर रायपुर।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles