नगर निगम रायपुर में कार्यपालन अभियंताओं का नवीन पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 10 कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा को जोन 6, जोन 6 प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा को जोन 10, मुख्यालय कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव को जोन 9, मुख्यालय कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा (सीनियर ) को जोन 9, जोन 10 कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला को मुख्यालय विद्युत विभाग का कार्य, जोन 1 कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर को मुख्यालय उद्यान, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का कार्य, जोन 9 कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास को जोन 8 कार्यपालन अभियंता पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें – Raipur Crime : रायपुर में डबल मर्डर, बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles