Raipur Crime : रायपुर में डबल मर्डर, बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Raipur Crime : बिरोदा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, लूट और आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी।

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें – रायपुर : ई-रिक्शा चालक को फिल्मी स्टाईल में स्टंट करना पड़ा महंगा, 3000 रूपये का भरना पड़ा जुर्माना

जानकारी के अनुसार, बिरोदा गांव निवासी भूखन ध्रुव (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रुखमणी ध्रुव (60 वर्ष) की बुधवार सुबह उनके घर के अंदर खून से लथपथ लाशें मिलीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और अभनपुर थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के पीछे लूटपाट, पुरानी आपसी रंजिश या किसी अन्य विवाद सहित सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभनपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। गांव में हुई इस क्रूर वारदात के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।

Advertisement

Related Articles