इन 5 राशियों के लिए बेहद फलदायी रहेगा चंद्र ग्रहण तो ये 3 राशि वाले हो जाएं सर्तक

968
28 10 4
28 10 4

chandra grahan effect on rashi 2023 : इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा पर पड़ेगा। शरद पूर्णिमा को इस बार ग्रहण लगने व भारत में दृश्यमान होने के कारण सूतक मान्य होगा। भारत में चंद्र ग्रहण रात्रि 1 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा।जिसका मध्यकाल 1.44 और ग्रहण का मोक्ष (समापन) रात्रि 2 बजकर 24 मिनट पर होगा,धर्मग्रंथो के अनुसार चंद्रग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले लगता है। अतः यह सायं 4.05 से लग जाएगा। चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पंडितों के अनुसार अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि पर यह ग्रहण लगेगा। कर्क, वृश्चिक व मीन राशि पर भी अशुभ प्रभाव रहेगा। वृषभ, तुला व धनु राशि वालों को ग्रहण का मध्यम फल मिलेगा। मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और कुम्भ राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा।

सावधानी से चलाएं वाहन

  • मन का कारक ग्रह चंद्रमा मेष राशि में राहु के साथ होंगे तथा केतु के साथ सूर्य रहेंगे। अतः चंद्रमा से प्रभावित होने वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा से प्रभावित राशियां लग्न कर्क, वृश्चिक व मीन हैं। अतः इस लग्न के लोगों को विशेष तौर पर वाहन चलाते समय या कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक ही करना चाहिए।

सूतक काल में वृद्ध, बालक, गर्भवती और रोगी को छोड़कर अन्य किसी को सूतक काल में भोजन नहीं लेना चाहिए और ग्रहण की अवधि में अपने इष्ट का स्मरण करना चाहिए। भय न रखें।

डिजिटल सदस्यता अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बाकर अब्बास हुए सम्मानित