दीपावली से पहले मिथुन और तुला सहित इन 5 राशियों को होगा जबर्दस्‍त धन लाभ

412
aajkarashifal
aajkarashifal
kabaadi chacha
कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं और इनसे आपको लॉन्‍ग टर्म में फायदा होगा। आपके साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है और अपनी कोशिशों में कामयाब होंगे। रात में परिवार के किसी सदस्‍स के स्‍वास्‍थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परोपकार करना आपके स्‍वभाव में है, इसलिए आज आपको ऐसा करने पर अच्‍छा फील होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वृष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज का दिन आपका खुशहाली में बीतेगा। सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके कुछ जरूरी रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको आज कहीं से अच्‍छा ऑफर मिल सकता है। भाग्यवश दोपहर तक आपको कोई हर्षवर्धक शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। शाम को किसी अतिथि के आगमन से हर्ष हो सकता है। मांगलिक कार्य में शामिल होने से मन प्रसन्‍न होगा।

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उपलब्ध्यिों से भरा होगा और आपको पिता और उच्चाधिकारियों की कृपा से कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्‍त हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। ससुराल के लोगों से धन के लेनदेन में सावधानी रखें।

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्‍ति हो रही है। आपका दिन सफल होगा और आपको कहीं से रुका धन मिलेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय आपको परेशान कर सकते हैं।

आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

सिंह राशि के लोगों को आज आशातीत सफलता मिलेगी और आपके दायित्‍व की पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुका कार्य पूर्ण होगा। आज शाम को कोई पसंदीदा व्‍यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और आज किसी से पैसों का लेनदेन न करें।

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको धन और सम्‍मान दोनों मिलेगा। परिवार में मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आज आपको हर विवाद से दूर रहकर अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए। गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और आपको लाभ होगा। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ के योग हैं।

तुला राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगी और आपके धन में वृद्धि होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं और आपको आज आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा में आपको आर्थिक लाभ होगा।

 

वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपका कार्य सिद्ध होगा और जरूरी योजनाएं पूर्ण होंगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपका शाम के वक्‍त दोस्तों के साथ मौज मस्‍ती में बीतेगा।

धनु राशि के लोग आज अपनी सुविधाओं पर खर्च करेंगे और आप गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी दोस्‍त या फिर कर्मचारी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना  आपका पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय हो जाएगी।

मकर संक्रान्ति के लिये तिल गुड़ के लड्डू Recipe

मकर राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको आर्थिक लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी और मित्रों से भेंट होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और आपको करियर में सफलता मिलेगी। व्‍यवसाय में परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन अचानक से खराब हो सकता है।

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर कार्य को संभलकर करने का है। भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। आज कोई संपत्ति की खरीद संभालकर करें। सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। रुपये-पैसे का लेनदेन किसी से न करें।

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और आनंददायक है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। बिजनस में बढ़ती तरक्‍की को देखकर आपका उत्‍साह बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मानसिक बोझ कम होगा। शाम के वक्‍त आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

IMG 20240420 WA0009