LIVE UPDATE

राजपूत एकता मंच महिला विंग के विरांगना द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया

रायपुर। सावन का महीना आते ही शहर में हरियाली और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है. रविवार को राजपूत एकता मंच के महामंत्री श्रीमति शालिनी विक्रम सिंहदेव के घर में राजपूत एकता मंच महिला विंग के विरांगना द्वारा सावन महोत्सव का भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें महिलाओं ने सावन के पारम्परिंक वेशभूषा हरी साड़ियों, चूड़ियों, मेहंदी और फूलों की खुशबू से खुद को सजाया और सावन की मस्ती में झूम उठीं। और सावन के महिनों में आने वालो त्यौहारों जैसे हरियाली, तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन, सावन झूला पर चर्चा किया गया।

श्रीमति शालिनी विक्रम सिंहदेव ने बताया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी मिलता है. कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति, हैजी गेम, स्टेज शो, समूह नृत्य और सावन गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए गायन, नृत्य और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया. सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और हरियाली के पावन माह को मिलन और उल्लास का प्रतीक बताया। सावन की हरियाली के बीच इस मिलन समारोह ने समरसता, उत्सव और संस्कृति का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतियोगी सहित उपस्थित सभी महिलाओं को श्रीमति शालिनी विक्रम सिंह ने एक पेड मॉं के नाम एक पौधा सभी वितरण किया गया। सावन मिलन समारोह में राजपूत एकता मंच महिला विंग के विरांगना मुख्य रूप से उपस्थित रही :श्रीमती सरोज ठाकुर श्रीमती शशि ठाकुर, अनिता ठाकुर, शुभदा ठाकुर, रेखा ठाकुर, मंजू क्षत्रिय, शालिनी देव, सीमा सिंहदेव, सपना सिंह, रचना सिंह, मेधा सिंह चंदेल, प्रतिष्ठा हरितवाल, आयुषी ठाकुर, रुचि ठाकुर, संयुक्ता ठाकुर, निकिता ठाकुर, कीर्ति ठाकुर, प्रियांशु सिंह देव, सुभाषिनी ठाकुर, डॉ. अनुपमा ठाकुर, निकिता सिंह एवं गरिमा सिंह ।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles