सूदखोर तोमर बंधुओं के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, गृहमंत्री बोले-किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है, देखें वीडियो


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासन ने संगठित अपराध और सूदखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने तोमर बंधुओं, रोहित और वीरेंद्र तोमर, के भाटागांव स्थित अवैध दफ्तर पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
ये भी पढ़ें – रायपुर सेक्स रैकेट : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, पुलिस ने शहर के पॉश कॉलोनी के मकान में दी दबिश,महिला सहित 3 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार यह दफ्तर साई नगर में स्थित था यह दफ्तर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर के नाम पर थी। तोमर बंधु इसी दफ्तर से अपने सूदखोरी के अवैध कारोबार को संचालित करते थे और उन्होंने कई लोगों को प्रताड़ित किया था।


कार्रवाई के दौरान किसी भी संभावित विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ स्पेशल टीम ‘प्रहरी’ को भी तैनात किया गया था। निगम की टीम ने इमारत को गिराने से पहले अंदर रखे सामान को बाहर निकाला। दोनों मुख्य आरोपी, रोहित और वीरेंद्र तोमर, वर्तमान में फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विष्णुदेव-सरकार में
“सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है”किसी मंत्री-मुख्यमंत्री जी के साथ फोटो खिचवाने से कोई क़ानून से बड़ा नहीं हो जाता।
अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। #जय_बुलडोजर pic.twitter.com/oR9NfRDwZJ
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) July 27, 2025
इस कार्रवाई पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर सरकार के कड़े रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “विष्णुदेव-सरकार में ‘सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है’। किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।
विडियो