LIVE UPDATE

सड़क हादसा : बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने नवविवाहिता को रौंदा, हुई मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय नवविवाहिता पूजा केवट की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें –सड़क हादसा : राखी बंधवाकर रायपुर लौट रहे युवक को बस ने रौंदा,मौके पर मौत

एक साल पहले उसने कल्याणपुर निवासी राहुल साहू से लव मैरिज की थी। घटना में पति राहुल (25) और देवर प्रकाश साहू (24) घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर से लौटते वक्त अकलतरा ओवरब्रिज के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ने से तीनों गिरे और पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल पूजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच, घटनास्थल निरीक्षण और पीएम रिपोर्ट के आधार पर इसे सड़क हादसा बताया है तथा बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि 1 मई 2025 को पूजा ने बिलासपुर महिला थाने में पति और ससुर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles