खोजाशिया इश्नाअशरी जमात, रायपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, एजाज अली बने अध्यक्ष और बाकर अब्बास सचिव

रायपुर। बैजनाथ पारा स्थित खोजाशिया इश्नाअशरी जमात की आम बैठक अध्यक्ष जनाब जावेद अली प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भारी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से जमात की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए फातिहा पढ़कर की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष जावेद अली प्रधान के मार्गदर्शन में एजेंडे की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। पहले गुजिश्ता कमेटी और उनके अध्यक्ष जावेद प्रधान को उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया गया।

जमात के वरिष्ठ सदस्य तनवीर हसन कामदार ने अध्यक्ष पद के लिए एजाज अली का नाम प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। नए अध्यक्ष एजाज अली के नेतृत्व में समिति के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: एजाज अली
उपाध्यक्ष: फराज़ अब्बास कामदार एवं ज़ुहैब हसन धाला
सचिव: बाकर अब्बास मर्चेंट
उपसचिव: शब्बीर हुसैन फ़ाज़ल
कोषाध्यक्ष: मो. सौलत हुसैन

कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को कमेटी की अगली बैठक में नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया।
अंत में, अध्यक्ष जनाब एजाज अली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

Advertisement

Related Articles