LIVE UPDATE

नंदिनी अहिवारा में ‘स्वदेशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान’ का आगाज़, विदेशी वस्तुओं को छोड़ स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

नंदिनी अहिवारा। गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग जिले के नंदिनी अहिवारा में ‘स्वदेशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान’ का शंखनाद किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विदेशी वस्तुओं का त्याग कर देश में बने उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके।

इस विशेष आयोजन में नगर के राजनीतिक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधनों में स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान और पुतला दहन किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने एकजुट होकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ ली। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूतपूर्व विधायक सावलाराम डाहरे, नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बताना, विधायक प्रतिनिधि अनुज साहू, सतीश साहू, रवि शंकर सिंह, और उमेश पासवान, गोवर्धन हसिजा राहुल धनवानी हेमंत राठी लल्ला यादव समारू साहू राजेंद्र सिंह गुड्डू खान, रौनक ताम्रकार प्रदीप रूपेश दास मुकेश रावत रामेश्वर साहू यादराम सिंह कुमार प्रदीप कुमार निर्मलकर और मार्केट के व्यापारी बंधु सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ईश्वरी प्रसाद साहू ‘गुरुजी’ ने किया।

 

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles