नव नियुक्त मंत्रीगणों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्री मंडल में शामिल नव नियुक्त मंत्री गणों को आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कक्ष आबंटित कर दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा, ग्रामोउद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को मंत्रालय स्थित मंत्री ब्लॉक में कक्ष क्रमांक एम-3/08,09,10,11,12 आबंटित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें –CG ब्रेकिंग: तीन नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, जाने किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देखिए लिस्ट किस मंत्री के पास कौनसा विभाग

 

इसी तरह से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब को कक्ष क्रमांक एम-1/01,02,03,04,05 आबंटित किये गये है। इसी तरह से पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को कक्ष क्रमांक एम-04/23,24,25,26 आबंटित किया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles