Bilaspur Crime News : नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

472
chhattisgarh prime time breaking news
Bilaspur Crime News : नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bilaspur Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से शहर में हड़कंप है। सुचना मिलते ही पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े –Raipur Crime News : होली के दिन युवक की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के महारानी स्कूल से किशोरी को पहचान के एक युवक और अन्य लोगों ने अपहरण करके सुने मकान में ले गए और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दूसरे दिन सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिवारजन को दी।

इसके बाद मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर पीड़िता घटना की शिकायत की है। इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना में शामिल तीन युवकों में से दो को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है। जिसकी पुष्टि करने में पुलिस लगी हुई है। वही मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

IMG 20240420 WA0009
BREAKING खैरागढ़ उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा लगभग 10 हजार वोटों से आगे… कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल