LIVE UPDATE

राजश्री सद्‌भावना समिति द्वारा संचालित संस्था लाइफ केयर कॉलेज में ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ का बेसिक कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न

बलौदाबाजारचंदन जायसवालसंवाददाता : लाइफ केयर कॉलेज में दिनांक 10 नवंबर से 14 नवंबर तक ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ का बेसिक कोर्स आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के कुल 88 छात्रों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 8:00 से 10:30 बजे तक कॉलेज के मल्टीपरपज़ हॉल में संचालित हुआ।

प्रशिक्षण का संचालन ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ की प्रमाणित प्रशिक्षक श्रीमती आकांक्षा नायक द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आने वाली पारिवारिक, व्यवहारिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उपयोगी उपाय बताए। साथ ही विभिन्न खेल, गतिविधियाँ एवं व्यवहारिक अभ्यास कराकर छात्रों को उत्साह से भरपूर रखा।

कॉलेज की ओर से कार्यक्रम समन्वय की जिम्मेदारी श्रीमती पिंकी गुप्ता ने प्राचार्य श्री मितेश शरीन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज की संचालिका श्रीमती शकुन डहरिया ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रशिक्षक आकांक्षा दीदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles