LIVE UPDATE

बलौदाबाजार में धान खरीदी के लिए केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षणः नए ऑपरेटरों को सतर्कता से दायित्व निर्वहन के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बलौदाबाजार। लखन हरवानी : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियुक्त नए केंद्र प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को जिला ऑडिटोरियम में यह प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ऑनलाइन धान खरीदी सॉफ्टवेयर के उपयोग सहित धान खरीदी की विभिन्न बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें धान की आवक का टोकन बनाना, टोकन जनरेट करना, प्रिंट, संशोधन और बारदाना प्राप्त करने जैसी प्रक्रियाएं शामिल थी।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता और तत्परतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर सोनी ने बताया कि राज्य शासन ने धान खरीदी को अति आवश्यक सेवा के रूप में शामिल किया है। कार्य से इनकार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र प्रभारियों और ऑपरेटरों के मार्गदर्शन के लिए हर 10 खरीदी केंद्रों पर एक मेंटर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर ने अवैध धान पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता दल के गठन और 12 चेक पोस्ट सक्रिय होने की जानकारी भी दी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles