LIVE UPDATE

कसडोल कृषि उपज मंडी में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ…

कसडोल। चंदन जायसवाल – संवाददाता : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आज कृषि उपज मंडी कसडोल में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया इस अवसर पर समस्त किसान भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धन खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी हेतु सभी तैयारीया की गई है एवं सरकार किसानों को आर्थिक रूप संपन्न बनाने के लिए किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाएं चला रहे है.

उक्त धान खरीदी कार्य 15 नवंबर से 31 जनवरी तक क्रियान्वित होगी जिसके अन्तर्गत किसान अपने घर से ही मोबाइल ऐप टोकन तुहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते है। इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र अध्यक्ष नंदू धीवर समिति प्रबंधक किशन पटेल,स्वामी आत्मानंद जन भागीदारी अध्यक्ष गणेश शंकर साहू जी,किसान भाइयों में जीतराम यादव सहित अनेक किसान समिति के सदस्य उपस्थित थे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles