LIVE UPDATE

CG News : तालाब में डूबने से शावक हाथी की मौत वन विभाग सतर्क, जांच जारी

CG News : रायपुर। तमनार वन परिक्षेत्र के ग्राम गौरमुडी स्थित निस्तारी तालाब में सोमवार तड़के लगभग एक वर्ष के शावक हाथी की डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीट ऑफिसर सरायपाली सहित वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और प्रारंभिक जांच कर घटना की पुष्टि की।

वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार ने बताया कि मृत शावक की आयु लगभग 1 वर्ष आंकी गई है। तालाब वन क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शावक संभवतः रात 3 से 4 बजे के बीच पानी में फिसलकर तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के समय आसपास लगभग 34 हाथियों का बड़ा समूह मौजूद था। वन विभाग का फील्ड स्टाफ पूरी रात समूह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और समय-समय पर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहा था। सूचना मिलते ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल स्थल पर पहुँचे।
मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को दफनाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि हाथी समूह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles