सीएम साय के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन, विधायक मिश्रा ने बच्चों को परोसा भोजन

201
IMG 20240223 WA0002
IMG 20240223 WA0002
सीएम साय के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन, विधायक मिश्रा ने बच्चों को परोसा भोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर बुधवार को शहीद भगत सिंह प्राथमिक शाला, पंडरी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन सुराज जन कल्याण सोसायटी एवं ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई के तत्वाधान में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा को आमंत्रित किया गया था। नेवता भोज कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने परोसकर भोजन कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज शहीद भगत सिंह प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए किसी पर्व से कम नहीं था। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सुराल जन कल्याण सोसायटी एवं ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई ने संयुक्त रूप से नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पर बच्चों को भोजन के साथ जलेबी और लड्डू का वितरण किया गया। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा स्वयं बच्चों को भोजन परोसते नजर आए। सुराज जन कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष प्रीतम महानंद ने बतायाकि इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश कावड़िया और सुभाष अग्रवाल के अलावा मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, पीयूष मिश्रा, अर्पित सूर्यवंशी सहित अन्य लोगों ने भी बच्चों को भोजन परोसने में सहयोग किया।

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन पर आयोजित इस नेवता भोज कार्यक्रम के आयोजन में ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई की अध्यक्षा श्रीमती शिवानी सिंह ने विधायक मिश्रा सहित तमाम अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20240420 WA0009
तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन