आगामी नगर पालिका आम चुनावों को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद का दौरा निरंतर जारी

51

रायपुर। नगर निगम बीरगांव, भिलाई और रिसाली समेत कुछ नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में चुनाव होना हैं। दिसंबर तक इन निकायों का चुनाव होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव नही हो सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी कुछ माह में चुनाव हो सकते है। नगर पालिका आम निर्वाचन 2021 की तैयारी में सभी राजनैतिक दल जुट गए हैं।
नगर पालिका आम निर्वाचन को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद ने भी कमर कस ली है। इसके लिए उन्होंने खुद मोर्चा संभाल लिया है व उम्मीदवारों के चयन में लग गए हैं। तनवीर अहमद लगातार कार्यकर्ताओं से मिलकर होने वाले नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए रणनीति बना रहे है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद ने भिलाई के वार्डों में कार्यकर्ता एवं प्रत्याशियों की एक बैठक करके कार्यकर्ता एवं प्रत्याशियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की “नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ” की रणनीति पर चर्चा की इस कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव प्रदेश सचिव जेपी शुक्ला जिला अध्यक्ष रायपुर बृजेश चौरसिया जिला अध्यक्ष दुर्ग सगीर खान एवं पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी उपस्थित थे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
सुरक्षाबल और आंतकवादियों में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर