खमरिया में वक्फ बोर्ड के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के निर्देश पर उर्स के दौरान डीजे, बैंड-बाजा, धुमाल एवं आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया था। आयोजन समितियों को पूर्व में ही आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि उर्स के कार्यक्रम कुरआन व हदीस की तालीमात और शरीयत के अनुसार आयोजित किए जाएंगे तथा गैर-शरई गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके बावजूद थाना खमरिया क्षेत्र में उर्स के दौरान प्रतिबंधित डीजे एवं धुमाल का उपयोग किए जाने की सूचना पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद पुलिस ने डीजे उपकरण जब्त कर थाने पहुंचाए तथा संबंधित आयोजन समितियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि धार्मिक आयोजन पूरी तरह कुरआन व हदीस की शिक्षाओं के अनुरूप संपन्न हो सकें।

Advertisement

Related Articles