बोरसी में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, दोबारा बिक्री नहीं करने का दिलाया गया भरोसा

चंदन जायसवाल 

कसडोल। ग्राम बोरसी में अवैध मदिरा (शराब) की बिक्री के खिलाफ ग्राम पंचायत की पहल पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सरपंच सुनीता धर्मेंद्र कुमार पैकरा के नेतृत्व में गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने अवैध शराब बेचने वालों को समझाइश दी और भविष्य में शराब की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

कार्रवाई के दौरान शराब बेचने वालों ने ग्रामीणों और पंचायत के समक्ष दोबारा अवैध शराब की बिक्री नहीं करने का आश्वासन दिया। सरपंच सुनीता धर्मेंद्र कुमार पैकरा ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति दोबारा अवैध शराब बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पंचायत ने भी लोगों से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री की जानकारी तत्काल पंचायत अथवा संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Related Articles