LIVE UPDATE

वार्षिकोत्सव छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है – संजय श्रीवास्तव

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज रायपुर का वार्षिक उत्सव 18-02-2026 को संपन्न हुआ। इस मौके पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उत्सव का शुभारंभ श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। यह उत्सव कॉलेज के छात्रों और विभिन्न विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा यह उत्सव सिर्फ एक अवसर नहीं है, बल्कि यह हमारे छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल को उजागर करने का अवसर मिलता है।  छात्रों में नई ऊर्जा का संचार करने और उन्हें अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।

मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा यह देखना अद्भुत है कि कॉलेज न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा हैए बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास में भी योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की उम्मीद जताई।

वार्षिक उत्सव के इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव सचिव प्रबंध समिति श्री अनिल तिवारी, प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी, प्रोफेसर व्याखाता एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles