बलौदाबाजार हिंसा क्रांति सेना प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तारः आगजनी मामले में अमित बघेल का सबसे खास दिनेश वर्मा भी गिरफ्तार

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें क्रांति सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के सहयोगी दिनेश वर्मा शामिल हैं। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने यह गिरफ्तारी की है। आरोप है कि अजय यादव और दिनेश वर्मा ने 10 जून की हिंसा और आगजनी की घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस घटना में बस स्टैंड परिसर और आसपास की दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ था।

इस मामले में अब तक 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और नए आरोपियों की तलाश जारी है। विशेष जांच टीम घटना की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानिए क्या था मामला
10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिया था। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles