LIVE UPDATE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर भड़की भाजपा: बिलासपुर में फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर की नारेबाजी

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारी आक्रोश देखा गया। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

आदिवासी अस्मिता पर चोट: श्याम सिंह ध्रुव
प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ध्रुव ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन और आदिवासी समाज की गौरव, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा, “यह केवल राष्ट्रपति का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं और आदिवासी समाज का अपमान है। ममता बनर्जी की सरकार और उनकी मानसिकता को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

दहन कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़
पुराने बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष लखन लाल पैकरा, जिला महामंत्री सचिन कायरवार, अमित टोप्पो, प्रकाश कायरवार और भारती परते शामिल थे। इनके साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, धीरेंद्र केशरवानी, जुगल अग्रवाल, पार्षद गणेश रजक, जिला ओबीसी मोर्चा कार्यालय प्रभारी मनोज कश्यप, सनी केसरी और शैलेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

महिला शक्ति का नेतृत्व करते हुए रीना गोस्वामी, संध्या चौधरी, पायल खत्री, सुनीता राज और रिंकू मित्रा ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में मनीष गुप्ता, राघवेंद्र राव, परेश श्रीवास्तव, योगेश सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र, आयुष, बलराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles