LIVE UPDATE

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया श्रम कल्याण मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष किशोर महानंद का भव्य स्वागत

बृजेश अग्रवाल (राजा) के नेतृत्व में शंकर नगर चौपाटी में आयोजित हुआ स्वागत समारोह, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल (राजा) के नेतृत्व में शनिवार को शंकर नगर चौपाटी में छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष किशोर महानंद का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बृजेश अग्रवाल (राजा) ने कहा कि किशोर महानंद के नेतृत्व और अनुभव का लाभ श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा तथा श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य होगा।
समारोह में भाजपा शंकर नगर मंडल के मंडल मंत्री राम तांडी, जिला कार्यालय मंत्री श्याम यादव, प्रसार मंत्री इंदर नायक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राज सोना, सह कोषाध्यक्ष सोमिया त्रिपाठी, सह सोशल मीडिया प्रभारी वंदना तांडी एवं राम जी सोनी, ‘मन की बात’ के प्रभारी हुरदा दीप, रवि तांडी, छोटू बघेल, आशु अग्रवाल, किशोर बघेल, किशोर दीप, महेश यादव, विक्रम नेचरानी, अर्जुन छतरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

Related Articles