कसडोल में खण्ड स्तरीय बैंकर्स मीटिंग का आयोजन, योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस



चंदन जायसवाल कसडोल
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय कसडोल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। मुख्यतः शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण, एनआरएलएम योजना, कृषको को दिए जाने वाले ऋण किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय, मछली पालन,पीएम स्वानिधि, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन,अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि पर भी चर्चा हुई.




अग्रणी जिला प्रबंधक शिव कुमार कंवर ने सभी बैंकों को निर्देशित किये कि शासकीय योजना के पुराने खातें जिसमें लेनदेन नहीं हो रहे हैँ ऐसे डीफ (DEAF)खातें केवायसी लेकर संचालन में लाएं अथवा खाता बंद कर राशि अन्य शासकीय योजना के खातों में जिला कोषांलय अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर स्थानांतरित करें.
डिज़िटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में आरोह एनजीओ संस्था जो सीएफएल के माध्यम से विभिन्न स्थानों में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे कार्यों में बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी सहयोग प्रदान करें.
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर,जनपद सीईओ कमलेश साहू, पुष्पेंद्र ध्रुव एडीइओ एवं ब्लॉक के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और एनआरएलएम बिहान के बैंक सखी,बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी उपस्थित रहे।









