LIVE UPDATE

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैट हर दुकान तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का अयोजन किया गया – कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आज प्रदेश कार्यालय में कैट सी.जी. चैप्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर दुकान तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं सदस्य – राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) श्री अमर पारवानी ने बताया कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व और एकजुटता का प्रतीक है। आज़ादी के इस अमृत काल में हर भारतीय को यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि वह अपने घर, दुकान और संस्थान में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहरा सके।“ उन्होनें आगे कहा कि कैट देशभर के व्यापारिक संगठनों से विशेष अनुरोध किया कि वे 15 अगस्त तक अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के माध्यम से यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले, शहर, और कस्बे तक पहुंचाया जाएगा, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्रभक्ति में अग्रणी भूमिका निभाए।

श्री अमर पारवानी ने ’हर दुकान तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। यह आयोजन ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने पर बल दिया गया। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, हमारी पहचान है

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, विक्रम सिंह देव, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार ओछवानी, कांति भाई पटेल, भारत भूषण गुप्ता, राम मंधान, नरेश गंगवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नागेन्द्र तिवारी, मोहन वर्ल्यानी, राजेन्द्र खटवानी, अमर धिगांनी, विक्रांत राठौर गोल्डी जैन, मनीष पटेल, जयेष पटेल, प्रकाश मखीजा, यश पटेल, मनीष सोनी, अमरीक सिंह, बजीन्द्रर सिंह (ज्ञानी जी) ,जगतार सिंह गिल, मनीराम वर्मा रोहित पटेल।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles