LIVE UPDATE

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र ने सौंपी एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा है।

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा केंद्र शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार हेतु गठित संयुक्त समिति का सदस्य के रूप में श्री बृजमोहन अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्ति न केवल श्री अग्रवाल की सक्रिय संसदीय भागीदारी और नीतिगत समझ का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय भी है।

यह समिति देश के संविधान एवं प्रशासनिक ढांचे से जुड़े इन तीनों अहम विधेयकों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्र नेतृत्व और लोकसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए गर्व का विषय है। देश की एकता, अखंडता और सुशासन को और सशक्त करने की दिशा में मैं पूर्ण समर्पण से कार्य करूंगा।

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक वर्गों ने इस नियुक्ति को प्रदेश के बढ़ते राष्ट्रीय महत्व का प्रतीक बताया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles