LIVE UPDATE

CG Accident : तेज रफ्तार कार गिरी नाले में, 2 की मौत

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से लगे राजिम में बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार नाले में जा गिरी।

इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार का अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा समाई।

ये भी पढ़ें –CG News : CAF कैंप में प्लाटून कमांडर ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जांच जारी

घटना के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है जबकि दो सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हादसे की जाँच शुरू कर दी है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles