LIVE UPDATE

CG Crime : पालतू कुत्ते से हमला करवाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

CG Crime : रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को हमले के लिए छोड़ दिया, जिससे पीड़ित की जांघ पर गहरी चोट आ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

ये भी पढ़ें – बोर खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

घटना ग्राम कोतरलिया की है, जहां 55 वर्षीय सुरेश प्रधान, 31 मार्च की दोपहर अपने निजी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गांव का 21 वर्षीय कमल प्रधान अपने पालतू कुत्ते ‘मैक्स’ को उसी स्थान पर नहला रहा था। जब सुरेश प्रधान ने उसे कुत्ते को अन्यत्र ले जाकर नहलाने की सलाह दी, तो कमल प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया। मारपीट के दौरान सुरेश प्रधान तालाब में गिर पड़े और जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपी ने अपने कुत्ते को ‘छू-छू’ कहकर उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके जांघ पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक जानवर को छोड़कर हमला करवाने की धारा 291 और 118(2) भी जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पालतू जानवरों को नियंत्रित रखें और उनकी वजह से किसी को नुकसान न पहुंचे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *