LIVE UPDATE

CG Crime : रायपुर में महिला को सैलून में बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : रायपुर। रायपुर जिले के धरसीवा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ छेड़खानी से बचने के लिए एक सैलून में घुसी महिला को संचालक ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने महिला को रात भर बंधक बनाकर न केवल उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में सैलून संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें –Raipur : रोहित तोमर और उसके साथियों के खिलाफ एक और FIR दर्ज, दो थानो में 6 एफआईआर हो चुकी है दर्ज,कारोबारी को 15 लाख देकर 50 लाख वसूले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 30 जून की है। पीड़िता की बेटी ने 1 जुलाई को सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी माँ के साथ छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया और जान बचाने के लिए पास के ‘खुशी सैलून’ में भागी, तो वहाँ स्थिति और भयावह हो गई।

सैलून के संचालक योगेश सेन ने मदद करने के बजाय दुकान का शटर बंद कर दिया और महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने पीड़िता को पूरी रात सैलून में ही बंधक बनाकर रखा, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बेटी की शिकायत पर धरसीवा थाने में अपराध क्रमांक 315/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, सांकरा निवासी शिव धृतलहरे (39 वर्ष) और कुरूद सिलयारी निवासी सैलून संचालक योगेश सेन (40 वर्ष) को आज दिनांक 02.07.2025 को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles