CG Crime News : होटल की आड़ में चल रहा था यह धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

63
CG Crime News होटल की आड़ में चल रहा था यह धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
CG Crime News होटल की आड़ में चल रहा था यह धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
CG Crime News : होटल की आड़ में चल रहा था यह धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG Crime News : भिलाई। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रख रही दुर्ग पुलिस ने होटल हेरिटेज में छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस 4 लोगों को जेल भेज दिया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG NEWS : गर्मियों की धूप से आँखों को कैसे बचाएं! जानें अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मेहरा से

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हेरिटेज होटल में छापा मारा गया। पता चला था कि, कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर एक टीम बनाई और तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। ये सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेटर कर रहे थे।

अचानक पुलिस को अपने सामने देखकर सटोरिए हड़बड़ा गए। सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सबूतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान बरामद किया है।

होटल से जिन 7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका सरगना एक सब्जी बेचने वाला है। वही होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार कराता था। फिर अपने कर्मचारियों को वहां भेजकर पैनल संचालित कराता था। इससे पुलिस को उन पर कोई शक नहीं होता था। पकड़े गए अन्य आरोपी अंडा और पुलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए हैं।

प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, होटल हेरिटेज का संचालक भी संदेह के दायरे में है। उल्लेखनीय है कि, ये वही होटल है, जहां कुछ महीने पहले महादेव ऐप की वसूली के लिए किडनैपिंग करने के आरोपी पकड़े गए थे। लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों को संरक्षण देने के चलते होटल संचालक भी संदिग्ध हो गया है। कई गैरकानूनी गतिविधियों में पहले भी वह संलिप्त रह चुका है। अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि, कहीं इस पैनल को संचालित कराने में होटल के संचालक का हाथ भी तो नहीं है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग है।

IMG 20240420 WA0009