CG Crime : देह व्यापार का भंडाफोड़, लॉज का मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने क्षेत्र के ‘छाया इन लॉज’ में दबिश देकर लॉज के मालिक और एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर देह व्यापार कराने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.02.2026 को थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई कि छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।









