CG DA Breaking : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा: सीएम विष्णु देव साय का ऐलान- अब मिलेगा केंद्र के समान 58% महंगाई भत्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने यह अहम घोषणा ‘राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़’ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन के दौरान की।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, अब राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके तहत महंगाई भत्ते को मौजूदा 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। यानी इसमें सीधे 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

लंबे समय से राज्य के कर्मचारी संगठन केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा अधिवेशन के मंच से की गई इस घोषणा के बाद कर्मचारी जगत में खुशी का माहौल है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

देखे वीडियो

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles