LIVE UPDATE

CG News : सहायक ग्रेड-2 निलंबित

CG News : कलेक्टर उइके ने अनियमितता बरतने के मामले में की कार्रवाई

 

CG News : रायपुर। गरियाबंद जिले में सरकारी धन के दुरुपयोग के एक मामले में कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 विजेंद्र कुमार ध्रुव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पेट्रोल-डीजल मद में लगभग 25 लाख रुपये के अनियमित भुगतान के आरोप में की गई है।

गौरतलब है कि शिकायत मिलने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई, तो अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि विजेन्द्र कुमार अपने पद के दायित्वों के विरुद्ध जाकर भुगतान स्वीकृत करवाया। कलेक्टर ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासकीय सेवा के प्रति निष्ठा में कमी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुव का मुख्यालय सीएचसी छुरा निर्धारित किया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles