LIVE UPDATE

CG News : कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के संशोधित समय सारणी के अनुसार 12वीं कक्षा की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित किया गया है।

मण्डल के सचिव द्वारा सभी प्राचार्यो को जारी परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय (कोड 010/810) की परीक्षा संपन्न की गई थी। उक्त विषय की परीक्षा मण्डल द्वारा 23 मार्च को निरस्त की गई।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles