CG Weather : बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में छाए बादल, प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश-तूफान की संभावना

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 21 मई 2025 से प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तूफानी गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। आज रायपुर सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदल गया है बादल छा गए है और तेज हवाएं शुरू हो गई। यह बदलाव दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल स्थितियों के कारण हो रहा है।

उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे लगे क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमॉरिन क्षेत्र, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी समेत कई हिस्सों में मानसून के अगले चरण की शुरुआत संभावित है। इससे छत्तीसगढ़ में भी प्रभाव दिखने लगे हैं।

पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिससे प्रदेश में नमी आ रही है और मौसम बदल रहा है। इसके चलते आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजधानी रायपुर में दोपहर के बाद से बादल छाए है और बारिश, तेज हवाएं शुरू हो गई है। यहां का अधिकतम तापमान 40.6°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है, जबकि सबसे कम तापमान पेण्ड्रारोड में 23.6°C रहा।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles