LIVE UPDATE

चेंबर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन और जितेंद्र शादीजा डीआरयूसीसी/रायपुर संभाग में नामित

रायपुर। आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दो पदाधिकारियों को डीआरयूसीसी रायपुर संभाग में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी द्वारा किए गए नामांकन को सक्षम प्राधिकारी (महाप्रबंधक) द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

चेंबर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन एवं जितेंद्र शादीजा को दो वर्ष की अवधि के लिए डीआरयूसीसी/रायपुर संभाग में नामित किया गया है। यह नामांकन 15 अगस्त, 2026 तक प्रभावी रहेगा।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति सुनिश्चित करेगी कि छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत से संबंधित रेल उपयोगकर्ताओं के हितों का प्रतिनिधित्व डीआरयूसीसी में मजबूती से किया जाएगा एवं रेल सेवाओं के संबंध में वाणिज्यिक समुदाय के मुद्दों, सुझावों और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles