छत्तीसगढ़ मुक्ति श्रद्धांजलि सेवा संस्था ने राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात की, मांगी मदद

203
से छत्तीसगढ़ मुक्ति श्रद्धांजलि सेवा संस्था ने की सौजन्य मुलाकात
से छत्तीसगढ़ मुक्ति श्रद्धांजलि सेवा संस्था ने की सौजन्य मुलाकात
kabaadi chacha

रायपुर। आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ मुक्ति श्रद्धांजलि सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज नायक के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने आज रायपुर में राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संस्था ने राज्यपाल से अपनी कुछ मांगें रखीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संस्था के अध्यक्ष मनोज नायक ने राज्यपाल को बताया कि संस्था पिछले दस वर्षों से लावारिस लाशों का कफन दफन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था को सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलती है। उन्होंने राज्यपाल से संस्था के लिए एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सुविधाओं की मदद मांगी।

नायक ने यह भी बताया कि संस्था ने अब तक दो से तीन जगहों पर शमशान घाट में वृक्षारोपण किया है। उन्होंने कहा कि संस्था बेजुबान जानवरों के शवों का भी कफन दफन करती है। गरीबों की अस्पतालों में इलाज के दौरान होने वाली समस्याओं में भी संस्था उनकी मदद करती है।
राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया।

IMG 20240420 WA0009
Raigarh News : बड़ी बहन ने खाना नहीं बनाया तो छोटी बहन ने कर दी हत्या