सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि.

175

रायपुर |  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुँचे. इस दौरान वे सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा) नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी  अशोक जुनेजा,  एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

IMG 20240420 WA0009
आयोग के समझाईश पर पति-पत्नि आपसी कलह को छोड़कर एक हुए, अवैधानिक रिश्ते को बलपूर्वक वैधानिक स्वरूप नहीं दिया जा सकता